सिलतरा हादसे में 6 मजदूरों की मौत, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर. सिलतरा के निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, 6 मजदूरों की डेथ बॉडी श्री नारायणा अस्पताल पहुंची है. आधा दर्जन से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है. जिस जगह निर्माणाधीन हिस्सा गिरा वहां दर्जनभर मजदूर थे.
दुख की घड़ी में मजदूरों के साथ है प्लांट प्रबंधन
प्लांट प्रबंधन का कहना है कि हमारे लिए हमारे साथ काम करने वाले सभी साथी एक परिवार की तरह है, हमारे सहयोगी हैं. प्लांट प्रबंधन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है. मृतक साथियों के परिजनों और घायलों के लिए हर संभव हम प्रयास कर रहें. आप सभी से इस पीड़ादायक समय में विनम्र सहयोग की अपेक्षा है.

सीएम साय ने जताया शोक

सिलतरा में हुई इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This Article