12वीं के स्टूडेंट को हॉकी-स्टीक टूटते तक पीटा

पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश, रेंज रोवर व बाइक में हुई थी टक्कर

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। 12वीं के स्टूडेंट को हॉकी स्टीक टूटते तक पीटा गया है। आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलने की भी कोशिश की। यह विवाद रेंज रोवर कार बाइक से टकराने के बाद शुरू हुआ। कार को ड्राइवर चला रहा था। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मयंक शाह ने बताया कि, उनका बेटा ऋ षभ 12वीं का स्टूडेंट है। 25 अगस्त के दोपहर 2:30 बजे वो अपने घर से सर्विस रोड होते हुए शंकर नगर जा रहा था। वो बेबीलॉन कैपिटल के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने चल रही रेंज रोवर कार ड्राइवर में गाड़ी को अचानक मोड़ दिया। ऋ षभ की बाइक कार से टकरा गई। कार में सवार ड्राइवर राजेश पात्रे गुस्से में उतरा फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने अपने पास रखी हॉकी स्टिक से ऋ षभ की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने स्टीक टूटते तक पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान उसने पत्थर से युवक का सिर कुचलने की भी कोशिश की। इस घटना में छात्र घायल हो गया। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राजेश पात्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Share This Article