पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ के खिलाड़ी संभागीय स्तर के लिए चयनित

Gupta Lochan
1 Min Read

धरमजयगढ़। पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उम्दा खेल दिखाने वाले खिलाडिय़ों का चयन अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 23 अगस्त 2025 को रायगढ़ में आयोजित होगी। स्कूल के माध्यमिक विभाग से अंश कुमार रोहिदास, ईशान ओहदार और आयुष मानिकपुरी तथा हायर सेकेंडरी विभाग से आर्यन विश्वास का चयन हुआ है। ये चारों खिलाड़ी अब रायगढ़ में होने वाले संभागीय मुकाबले में विद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाडिय़ों की इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय के पी टी आई श्री गुप्ता सर को जाता है, जिन्होंने निरंतर अभ्यास करवाकर विद्यार्थियों को तैयार किया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य हकीम उल्लाह ख़ान सर ने हमेशा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और खेलों के महत्व पर बल दिया। विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। सभी को उम्मीद है कि चयनित खिलाड़ी रायगढ़ में होने वाली संभागीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Share This Article