धर्मांतरण पर बवाल, 3 हिरासत में

पुलिस के सामने मसीही समाज के लोगों से मारपीट

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण-मतांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है। रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया। हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत 3 संदेहियों को हिरासत में लिया। वहीं सरस्वती नगर थाना परिसर में हिंदू संगठन और मोहल्लेवासियों ने हिरासत में लिए गए युवकों को पीट दिया। पुलिस ने पीडि़त युवकों को भीड़ से छुड़ाया और आरोपियों पर स्नढ्ढक्र करने की बात कही है। इस मामले में हिंदू संगठन का कहना है कि उन्होंने मारपीट नहीं की। युवक भाग रहे थे, इसलिए मोहल्लेवासियों ने पीट दिया।
हिंदू संगठन का कहना है कि इष्ट देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी। पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की सूचना मिली तो 3 थानों की फोर्स को मौके पर रवाना किया। रविवार की सुबह कुकुर बेड़ा में मोहल्लेवासियों ने हिंदू संगठनों को बुलाया। उनका कहना था कि, मोहल्ले के एक मकान में पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। मकान में 30 से 35 लोग मौजूद थे। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरस्वती नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मकान से एक महिला और 2 युवकों को हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ के लिए लेकर थाने लेकर आई। हिंदू संगठन का कहना है कि युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए मोहल्लेवासियों ने उन्हें पीट दिया।

Share This Article