प्रदेश में पहली बार पैराकैनो वर्कशॉप

अर्जुन अवॉर्डी प्राची ने 20 खिलाडिय़ों को दी ट्रेनिंग

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग संघ और छत्तीसगढ़ कयाकिंग-कैनोइंग संघ की ओर से प्रदेश में पहली बार पैराकैनो वर्कशॉप हुआ। इसमें प्रदेश के 20 पैराकैनो खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देने के लिए विशेषतौर पर भारतीय संघ की अर्जुन अवॉर्डी प्राची यादव, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मनीष कौरव और पैराकैनो प्रशिक्षक विपिन कुर्मी को बुलाया गया। दो दिन चले इस वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स ने खेल की बारीकियों को गहराई से बताया। साथ ही इस खेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी। प्राची यादव और पैरा खिलाड़ी मनीष कौरव ने खिलाडिय़ों को बोट्स में बैठाकर खिलाडिय़ों को एलिजिबिलिटी टेस्ट लिया। चयनित खिलाडिय़ों को अब भोपाल स्थित पैरा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी कोच उन्हें गाइड करेंगे।
पैराकैनो ट्रेनिंग बूढ़ापारा तालाब में हुई। इस मौके पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी पहुंचे। वर्मा ने खिलाडिय़ों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही दिव्यांग खिलाडिय़ों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया यहां एसोसिएशन की ओर से पैराकैनो के लिए खरीदी गई दो नई बोट्स का ट्रायल भी कराया गया।
एक्सपर्ट्स ने प्रदेश के खिलाडिय़ों के परफॉर्मेंस को देखकर कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने की क्षमता है। खिलाडिय़ों ने पहले दिन में ही बोट्स को बैलेंस कर लिया। जो आसान नहीं होता। बैलेंसिंग करने में ही खिलाडिय़ों की काफी समय लगता है। प्रशिक्षण के बाद डॉ. प्रशांत ने खिलाडिय़ों को चोट से बचने के टिप्स भी दिए। इसके लिए अलग से वर्कशाप का आयोजन हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पैराकैनो एथलीट्स प्राची यादव ने मुलाकात की और उनका पौधा देकर सम्मान किया। इस अवसर पर खिलाड़ी मनीष कोरव, को विपिन कुर्मी भी उपस्थित रहे। पूरे वर्कशॉप के दौरान छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया, प्रदेश पैरा केनाइंग संघ के चेयरमैन प्रशांत सिंह रघुवंशी, मुरली शर्मा, मो. अकरम ख़ान और डॉ. नवीन बाफना भी उपस्थित रहे।

Share This Article