महिला को शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। एक युवक ने डॉग को ट्रेनिंग देने के बहाने महिला से दोस्ती की, फिर उससे निजी बातें कर शादी का वादा किया। महिला से आरोपी 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला को जब पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसे धोखा दे रहा है, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वो प्राइवेट नौकरी कर बच्चों का पालन पोषण करती हैं। कुछ महीने पहले उसने एक डॉग खरीदा था। जिसकी ट्रेनिंग के लिए अजय सोनी से संपर्क हुआ। अजय सोनी फोन पर महिला को डॉग की देखरेख की जानकारी देता था। इसी दौरान वो निजी बातें कर दोस्ती कर लिया। फिर कुछ समय बाद उसने महिला से शादी का वादा किया। आरोपी ने अपने खुद के विवाहित होने की बात छिपाई। फिर महिला को कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और बच्चों का भी पालन पोषण करेगा। इसके बाद उसने महिला से 2 साल तक कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। लंबे समय तक जब महिला उससे शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इस मामले में पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ महिला ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने संतोषी नगर काठाडीह रोड निवासी अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article