केरल पहुंचा मानसून… छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। 7 दिनों तक यलो अलर्ट है। रायपुर दुर्ग में सुबह से बारिश हो रही है। केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में भी जल्द मानसून पहुंच सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री भी हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर-दुर्ग में सुबह से ही तेज बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं बस्तर संभाग में अगले कुछ दिनों में 80-90 मिमी तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर और दुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। गर्मी के चलते बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार धीमी है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
आज यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज 07 जिलों के अधिकांश और बाकी बचे जिलों के अनेक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर।

Share This Article