साय सरकार ने आयोग के अध्यक्ष बदले, नए सिरे से बांटे गए पद

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। सरकार ने निगम, मंडल और आयोग के पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। पहले जारी किए गए आदेश को पलटते हुए सरकार ने नेताओं को दूसरे आयोग, मंडल में जिम्मेदारी दी है। मंगलवार दोपहर निगम, मंडल और आयोग में इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी थी। शाम होते-होते मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, इसके बाद इसकी पुष्टि हो गई। सरकार की ओर से किए गए नए बदलाव के तहत अब शालिनी राजपूत को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, चंद्रकांति वर्मा को उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्रीनिवास राव मद्दी को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और केदारनाथ गुप्ता को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित बनाया गया है।

Share This Article