बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Gupta Lochan
1 Min Read

बीजापुर. नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में आज नक्सलियों के उपस्थिति की खबर मिलने के बाद से सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है. नक्सलियों को खोज कर उनका खात्मा करने डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 बटालियन की संयुक्त टीम सुबह 9 बजे से जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है.
बता दें, सुबह से अब तक कई बार रुक-रुक कर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. इसमें खबर सामने आई है कि जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. हालांकि एनकाउंटर की अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. सर्च अभियान पूरी होने के बाद ही मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आएगी.

Share This Article