गंगाजल में साइनाइड मिलाकर किए 3 मर्डर

पकड़ा गया तो बोला- 6 को मारा, चलो लाश दिखाता हूं

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। गंगाजल में साइनाइड मिलाकर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी इतना शातिर है कि पहले तो रायपुर जिले की पुलिस को भी गुमराह करता रहा। जब उसने एक मर्डर धमतरी में किया तब वह फंस गया। धमतरी एएसपी और साइबर टीम ने करीब हफ्ते भर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। इस पूछताछ में उसने 3 नहीं बल्कि 6 मर्डर करने की बात कह दी। आरोपी ने कहा कि, उसने लाशों को अलग-अलग जगह खेतों में गाड़ दिया है। इस इनपुट पर पुलिस दुर्ग के पाटन, उतई और शिवनाथ नदी के किनारे पहुंची। जेसीबी की मदद से कई गड्ढे खुदवाएं। हालांकि कोई लाश नहीं मिली लेकिन पूछताछ के मुताबिक तीन मर्डर की बात साबित हो गई।
आरोपी सुखवंत मूल रूप से दुर्ग का रहने वाला है। वह कंप्यूटर और फोटो-कॉपी की दुकान चलाता है। सुखवंत की पहचान अभनपुर के रहने वाले नरेंद्र साहू से हुई। नरेंद्र भी खोरपा गांव में कंप्यूटर दुकान चलाता है। सुखवंत ने उसे बताया कि वह तंत्र-मंत्र करना जानता है। सुखवंत ने तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश कराने का भी झांसा दिया। आरोपी ने नरेंद्र का विश्वास जीत लिया और पूजा-पाठ के बहाने उससे रुपए लेने लगा। जब नरेंद्र को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सुखवंत से रुपए वापस मांगे। जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुखवंत को लगा कि उसका राज खुल जायेगा उसने नरेन्द्र की हत्या करने का प्लान बनाया।
आरोपी सुखवंत का भी परिवार है जो दुर्ग में रहता है। उसे घर में टीवी में आ रहे क्राइम शो से हत्या का आइडिया मिला। पता चला कि साइनाइड जहर को पिलाने से व्यक्ति के मुंह में झाग नहीं आती और शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि नहीं हो पाती। व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से लगती है। उसने एक वेबसाइट के माध्यम से साइनाइड ऑर्डर कर मंगवा लिया और उसे गंगाजल के डिब्बे में मिला दिया।

Share This Article