बाइक में आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। शहर के धांगरडीपा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाकर जलाने तथा मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में तोडफ़ोड़ करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आशीष अग्रवाल (32 वर्ष) ने 13 नवंबर को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड क्रमांक 02 धांगरडीपा, छोटा पानी टंकी के पास मकान मालिक एस. लकड़ा के मकान में किराये से रहता है तथा स्थानीय प्लांट में ठेकेदारी का काम करता है। जिसकी बाइक को गत 12 व 13 नवंबर की बीच दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पतासाजी की और प्रार्थी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मोहल्ले का निवासी श्रवण उरांव उर्फ भोंदू मोटरसाइकिलों में आग लगाते और कैमरे तोड़ते हुए दिखाई दिया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 324(2), 326(द्घ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी श्रवण उरांव उर्फ भोंदू पिता दशरू राम उरांव, 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 धांगरडीपा रायगढ़ ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

Share This Article