निर्माण कार्य मे खुली लापरवाही, बर्मन ने कहा नहीं चलेगा होगी कड़ी कार्यवाही

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। जिले में विकास कार्यों के नाम पर हो रही लापरवाही अब भारी पडऩे लगी है। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं सारंगढ़ ने 9 अप्रैल को ग्राम पंचायत बछोरडीह व धारा शिव में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही सीईओ का काफिला बछोरडीह पहुंचा, निर्माण एजेंसियों और जिम्मेदारों में हडक़ंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत बन रही नाली और सीसी रोड में गंभीर खामियां उजागर हो गईं। नाली निर्माण में गुणवत्ता का अभाव साफ दिखाई दिया, वहीं सीसी रोड का एलाइनमेंट भी पूरी तरह से गड़बड़ मिला। यह नजारा देखकर सीईओ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Share This Article