अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत

धरमजयगढ़ के जमरगी मार्ग पर हुआ हादसा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। रविवार को सुबह एक ट्रैक्टर चालक ने श्रमिकों के साथ पत्थर लोड कर आ रहा था, इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, इससे उसमें दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के जमरगी-डी जंगल से रविवार को एक ट्रैक्टर चालक श्रमिकों के साथ ट्राली पत्थर लोड कर आ रहा था। इस दौरान ग्राम रामपुर-जमरगी गार्ग के घाट में ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। इससे वाहन मोड़ पर ही पलट गया। इस हादसे में ग्राम जबगा निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा (55 वर्ष) पत्थर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दिया। इससे पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल रामप्रसाद विश्वकर्मा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव को सौंप दिया है। साथ ही परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article