लैलूंगा व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूंजीपथरा पुलिस ने देलारी में रेड कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

गुनु (छिन्दखोल) में दो अलग-अलग कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11 अपै्रल को थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम गुनु (छिन्दखोल) में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन लकड़ा पिता घासीराम लकड़ा उम्र 24 वर्ष को उसके मकान के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भ_ी की बनी महुआ शराब कीमती लगभग 1000 रुपये जप्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी ग्राम में दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी रामलाल भगत पिता भैयालाल भगत उम्र 40 वर्ष को भी उसके घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।
वहीं आज थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम देलारी में रेड कार्रवाई कर आरोपी अमृतलाल लोधा पिता गनपत लोधा उम्र 25 वर्ष को उसके घर के कोलाबाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 40 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 4000 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Share This Article