13 को नसों की समस्या का विशाल स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। पूज्य पिता स्व.दीनदयाल रतेरिया एवं पूज्य माता स्व.गीता देवी के पावन पुण्य स्मृति में ढिमरापुर आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के बगल में, बड़े रामपुर नगर वन गार्डन गेट के ठीक सामने दीनदयाल रतेरिया बगीचा रायगढ़ में होगा नसों की समस्या का विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। शहर के बेहद सेवा प्रिय नरेंद्र रतेरिया के अभिनव पहल पर आगामी 13 अप्रैल सोमवार को 12:15 बजे से 6:30 बजे तक मरीजों का इलाज जबलपुर निरोग धाम के सुप्रसिद्ध नसों के चिकित्सक करेंगे। जो नसों, घुटने, लकवा, कमर पीठ व गाटिया रोग व अन्य समस्याओं में बड़ों व छोटे बच्चों का जांच उपरांत उपचार करेंगे। नरेंद्र रतेरिया ने बताया की स्वास्थ्य शिविर में गाठिया, अर्थराइटिस, लिगामेंट इंजरी, ऑस्ट्रिपोरोसीस, जबड़ों का न खुल पाना,नसों का दब जाना, पुरानी चोट, रीड की हड्डी का तिरछा होना, स्लिप डिस्क, पैरों में भारीपन, झुनझुनी, साइटिका, कंधा, कूल्हे का दर्द हर्पीस के बाद नसों का दर्द, स्तन में गांठ व शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ सहित अनेक समस्याएं, इसी तरह बच्चों के में मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी एड़ी उठाकर चलना हाथ पैरों में तिरछापन कम सुनना, कम देखना, विलंब शारीरिक विकास, सेरेबल पॉलसी में लाभ इत्यादि।

Share This Article