तीन शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का मान, नवाजतन वारियर्स’ सम्मान से हुए सम्मानित

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। रायगढ़ जिले के तीन शिक्षकों ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन कर दिया। इन्हें ‘नवाजतन वारियर्स’ सम्मान से नवाजा गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों की उपस्थिति ने इसे और भी गरिमामयी बना दिया।
सम्मानित शिक्षको में श्रीमती सरिता गुप्ता -शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कंचनपुर (विकासखंड घरघोड़ा) श्रीमती साधना राठिया – शासकीय प्राथमिक शाला, टेंडा नवापारा, श्रीमती गीता जायसवाल – शासकीय प्राथमिक शाला, तेलीकोट (खरसिया) के नाम शामिल है।

Share This Article