मंडल प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला भाजपा की हुई बैठक

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। आज जिला भाजपा कार्यालय में आगामी मंडल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर रायगढ़ नगर मंडल एवं चक्रधर जूट मिल मंडल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी साझा करते हुए महामंत्री विकास केडिया ने कहा बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन कर कार्यकताओं के मध्य जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही प्रशिक्षण अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के संबंध में बतौर महामंत्री विकास केडिया के महत्वपूर्ण जानकरियां साझा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , संभाग प्रभारी रामू रोहरा, संभाग प्रभारी सौरभ शुक्ला, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस संबंध में बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रशिक्षण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Share This Article