होटल में छिपाकर रखी अवैध 35 पाव अंग्रेजी शराब जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 18 मार्च को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बंजारी स्थित सियाराम होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल संचालक द्वारा अपने होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम सियाराम सिंह (47 वर्ष) निवासी तराईमाल, घनश्याम कॉलोनी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ बताया। आरोपी से अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने शराब रखना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध पास-पर्मिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
तलाशी के दौरान होटल परिसर में छिपाकर रखे गए 35 पाव अंग्रेजी शराब (जम्मू ब्रांड) कुल 6.300 लीटर, कीमत लगभग 4,200 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article