राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई

प्रशांत अहेर तमनार तो रामकिंकर को मिली पूंजीपथरा थाना की कमान, 9 थाना प्रभारियों का तबादला, 2 महिला एसआई के प्रभार में फेरबदल

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के 9 थाना प्रभारियों समेत 2 उप निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले की सूची में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थाने शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुछ थाना प्रभारियों का लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थापन था। इसे ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत यह फेरबदल किया है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

आदेश के तहत राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधर नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को पूंजीपथरा थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रशांत राव आहेर को जूटमिल से तमनार थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है। कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को पुसौर भेजा गया है। अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से जूटमिल थाना प्रभारी बनाया गया है। नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है। त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से खरसिया चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अमित तिवारी को खरसिया चौकी से रक्षित केंद्र भेजा गया है। उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाना पदस्थ किया गया है।

होली के बाद आ सकती है दूसरी सूची

बताया जा रहा है कि, जिले में कुछ अन्य थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। ऐसे में होली के बाद तबादलों की दूसरी सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। शहर के थाना क्षेत्रों में कसावट लाने के लिए यह कदम आवश्यक बताया जा रहा है।

Share This Article