कृष्णापुर डैम के पास जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड

फड़ से नगदी 5,600 रुपये और ताश की गड्डी जब्त

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत गत 25 फरवरी की रात थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ व्यक्ति तासपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में परमेश्वर चौहान पिता घुरवा चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बांजीनपाली रायगढ़, राजकुमार ब्रज पिता छोटेलाल ब्रज उम्र 36 वर्ष निवासी रामभांटा रायगढ़ और तुलसी चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा थाना पुसौर जिला रायगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 5,600 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

Share This Article