भाजपाईयों ने बताया ऐतिहासिक बजट, भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी व मिठाई वितरण

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बजट का भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट का अभिनंदन किया।
भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र एवं संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, आदिवासी समाज, श्रमिकों, व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि कांग्रेस शासन के कुशासन और भ्रष्टाचार के दौर के बाद भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई शुरुआत की है। बजट में कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, बिजली, पेयजल, रोजगार, उद्योग एवं ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की मजबूत नींव रखी गई है।
इस अवसर पर गुरुपाल भल्ला प्रदेश कार्य समिति सदस्य,विकास केडिया जिला भाजपा महामंत्री, डिग्रीलाल साहू सभापति नगर निगम रायगढ़, सुभाष पांडेय पूर्व सभापति, सुरेश गोयल पूर्व सभापति, पावन अग्रवाल जिला मंत्री,दीपक सिदार जिला पंचायत उपाध्यक्ष,सुमित शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा , दिवेश सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री, वाई.के. शिंदे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, असलम हुसैन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, साहिल मनियार जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, सतनाम सिंह पोथीवाल जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, पितेश बेहरा प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, नरेन्द्र ठेठवार जिला मंत्री युवा मोर्चा,शरद हरि सराफ पार्षद, अभिलाष कछवाहा नगर मंडल महामंत्री, मितेश शर्मा नगर मंडल उपाध्यक्ष), सौरभ चौधरी नगर उपाध्यक्ष, जुगनू राठौर नगर मंडल कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article