रायगढ़ जिला भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

एआई समिट में कांग्रेस की शर्मनाक करतूत के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किये गये बेहूदा और शर्मनाक करतूत के विरोध में रायगढ़ जिला भाजपा किसान मोर्चा ने आज सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंका। जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम पुसौर के बाजार चौक में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला दहन किया,और जोरदार नारेबाजी कर विरोध और रोष जताया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित यादव के नेतृत्व में प्रदेश प्रकल्प सह संयोजक गौरांग साव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चौहथा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार छत्तर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का कृत्य देश की छवि बिगाडऩे वाला है। कांग्रेस और उनके तमाम नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुये अब देश का ही विरोध करने लगे हैं। उनके ऐसे शर्मनाक कृत्य के लिये कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंक कर विरोध जाहिर किया गया है।
पुतला दहन के दौरान पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, महामंत्री द्वय विजय कुमार गुप्ता व डिग्री लाल पाईक,किसान मोर्चा के कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष डॉ शशि भूषण नायक,सुपा मंडल अध्यक्ष बनवारी पटेल,महिला मोर्चा जिला मंत्री खिरकुमारी डनसेना,जिला कार्यसमिति सदस्य इंदिरा गुप्ता, मुकदेगा मंडल महामंत्री निर्मल यादव, कोडातराई मंडल के पूर्व महामंत्री दीपक गुप्ता,जनपद सदस्य व सेवा सहकारी समिति बड़े हल्दी के प्राधिकारी मुक्तेश्वर पंडा, किसान नेता हेमंत चौधरी,लोमश पटेल,प्रेमशंकर पंडा,दीपक गुप्ता,युवा मोर्चा से अविनाश गुप्ता व विवेक गुप्ता,नीलमणि सोरा,मनीष पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article