राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास

आज तुरंगा में राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में होंगे शामिल

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका 20 एवं 21 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 20 फरवरी को शाम 6.30 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। 21 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे राज्यपाल श्री डेका सर्किट हाउस, रायगढ़ से आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा (पुसौर) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 10 बजे वे ‘स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article