सायकल से गिरकर घायल युवक की मौत, पत्थर में सिर टकराने से हुआ हादसा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. एक सायकल सवार युवक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गिरने से उसका सिर पत्थर में टकराया गया, इससे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम रावण खोंधरा निवासी विदेशी चौहान पिता सीताराम चौहान (36 वर्ष) विगत 7 फरवरी को अपने 10 वर्षीय बेटा के साथ पड़ोसी गांव नवापारा निवासी सरपंच के घर दशकर्म में शामिल होने के लिए सायकल से गया हुआ था, जहां दोपहर में खाना खाने के बाद बाप-बेटा दोनों सायकल से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे नवापारा तालाब के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सायकल से दोनों गिर गए, इससे उसके बेटे को चोट नहीं लगा, लेकिन विदेशी चौहान का सिर वहीं पर पड़े एक पत्थर से टकराया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वहीं पर अचेत हो गया। ऐसे में आसपास के लोगों ने देखा तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुटकापुरी लेकर गए, जहां कुछ देर उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर घर आ गया और अपने काम-धंधा में जुट गया। ऐसे में 17 फरवरी को अचानक उसके सिर में तेज दर्द होने लगा, इससे परिजनों ने पुसौर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा था, इस बीच बुधवार को दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर गुरुवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article