फाइलेरिया के विरुद्ध रायगढ़ की मुहिम: जनपद अध्यक्ष और सरपंच की उपस्थिति में एमडीए अभियान का शुभारंभ

फाइलेरिया के विरुद्ध रायगढ़ की मुहिम: जनपद अध्यक्ष और सरपंच की उपस्थिति में एमडीए अभियान का शुभारंभ

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में श्राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमश् के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन (डक्।) अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता शुकलाल चौहान ने नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि, ष्सरकार द्वारा फाइलेरिया से बचाव की दवा साल में एक बार घर-घर जाकर मुफ्त दी जाती है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है, सभी प्रभावित क्षेत्रों के नागरिक स्वयं और अपने परिवार के बचाव के लिए इसका सेवन अवश्य करें।
विशिष्ट अतिथि लोइंग सरपंच श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर देते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की कि, ष्दवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के घर आने पर उनके सामने ही दवा खाना सुनिश्चित करें। जनभागीदारी से ही हम अपने गांव को फाइलेरिया मुक्त बना सकते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती कविता कसेरा ने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। रुके पानी में पनपने वाले मच्छर स्वस्थ व्यक्ति को काटकर उसे हाथीपांव या हाइड्रोसील जैसी लाइलाज बीमारी दे सकते हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वर्ष 2030 तक हमें फाइलेरिया को पूर्ण रूप से भगाना है।
बी.एम.ओ. डॉक्टर जायसवाल ने जानकारी दी कि डी.ई.सी. की गोली खाली पेट न लें और एलबेंडाजोल चबाकर खाएं। दवा के बाद होने वाले मामूली सिरदर्द या खुजली से घबराएं नहीं, यह शरीर में परजीवियों के मरने की प्रतिक्रिया है। गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमार व्यक्ति यह दवा न लें।

Share This Article