चोरी के डीजल की खरीदी-बिक्री करते पकड़ाया होटल संचालक

आरोपी से 150 लीटर डीजल जप्त

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एक होटल संचालक ने चोरी की डीजल की खरीदी-बिक्री करता था, मुखबीर की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 लीटर डीजल जब्त किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भालूमार स्थित पात्रो होटल के संचालक वेणुधर पात्रो पिता कार्तिको पात्रो (55 वर्ष) निवासी अमलीडीह चोरी के डीजल की खरीदी बिक्री करता है। ऐसे में पुलिस ने दबिश दिया तो उसके होटल से 15-15 लीटर क्षमता वाले टीपा में कुल 150 लीटर डीजल (कीमत लगभग 15,000) भरा हुआ मिला। इससे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही आरोपी के पास कोई लाइसेंस अथवा अग्निशामक यंत्र भी नहीं पाया गया। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण कर मानव जीवन को संकट में डालने का अपराध घटित करना पाए जाने पर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।

Share This Article