छत्तीसगढ़ भाजपा को मिली जीत में नितिन नवीन की अहम भूमिका : ओपी चौधरी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नीतिन नवीन के राष्ट्रीय बनने पर विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय में नितिन नबीन की रणनीति एवं संगठनिक कुशलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश का हर कार्यकर्ता उनसे आत्मीय जुड़ाव महसूस करता है। ओपी ने विश्वास जताते हुए कहा बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका नेतृत्व संगठन एवं राष्ट्रहित में सर्वोच्च योगदान देगा। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी रहे नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ में कार्यकताओं को एकजुट कर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा की जीत में नितिन नवीन की रणनीति एवं उनके सांगठनिक क्षमता की बड़ी भूमिका रही। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुमत हासिल किया। सीटों की संख्या में वृद्धि के वोटो के प्रतिशत में भी आशातीत वृद्धि हुई। यही वजह है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसमें नीतिन नवीन की बड़ी भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ राज्य की बेहतरी के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान देगा

Share This Article