टपरिया बार्डर सील, भारी वाहनों के आवागमन पर लगा रोक, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले के टपरिया बार्डर पर ओडिशा के ट्रांसपोर्टर्स ने रायगढ़ के वाहन मालिकों से झगड़ा किया और मारपीट की। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए टपरिया बार्डर को बंद कर दिया है। अब दोनों तरफ से बड़ी गाडिय़ों का आवागमन रोका गया है। रविवार की शाम रायगढ़ में मारपीट की घटना हुई। इसके बाद रायगढ़ के वाहन मालिक तमनार थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 140 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मामले के बाद रायगढ़ और ओडिशा के बीच टपरिया बार्डर को बंद कर दिया गया। अब दोनों तरफ से ट्रेलर और डंपर वाहनों का आवागमन रुका हुआ है। रोज हजारों गाडिय़ों का आना-जाना बंद हो गया है, जिससे प्लांट में ओडिशा से कोयला नहीं पहुंच पा रहा है। सोमवार की शाम वाहन मालिक पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
1000 से अधिक गाडिय़ां चलती है
रायगढ़ ट्रेलर यूनियन के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि प्रशासन ने टपरिया बार्डर को बंद कर दिया है। आज इसे कुछ समय के लिए खोला जाएगा। इस दौरान ओडिशा में खड़ी रायगढ़ की गाडिय़ां वापस आ सकेंगी और ओडिशा की गाडिय़ां रायगढ़ जा सकेंगी। इसके बाद फिर से बार्डर बंद कर दिया जाएगा। इस रास्ते से हर दिन 1000 से ज्यादा गाडिय़ां गुजरती थीं। मामले के सुलझने तक बार्डर सील रहेगा।

Share This Article