नगर पंचायत सब इंजीनियर पर गिरी कलेक्टर की गाज

निर्माण कार्यों में लापरवाही, हटाए गये दुर्गेश

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। निर्माण कार्यों में लापरवाही उदासीनता बरते जाने वाले विवादास्पद पुसौर उपअभियंता दुर्गेश मालाकार को तत्काल हटाया गया । इस संबंध में कलेक्टर जिला रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा दिनांक 31-12-2025 को जारी आदेश क्रमांक/जीईएनएस 11/6059/ 2025/डूडा /2025 के अनुसार पुसौर अभियंता को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने की वजह से हटाया गया है।नगर पंचायत पुसौर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के सत्त निरीक्षण / पर्यवेक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराये जाने में श्री दुर्गेश मालाकार, उप अभियंता, नगर पंचायत, पुसौर द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने के फलस्वरूप कार्यालयीन पत्र दिनांक 24.11.2025 के द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर को प्रेषित किया गया है। श्री मालाकार द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में तथा नगर पंचायत पुसौर में शासन / प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों के निरीक्षण / पर्यवेक्षण में कोई रूचि नहीं लिया जा रहा है।
अतएव नगर पंचायत पुसौर में शासन / प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों के सुचारू रूप से संचालन, सतत् निरीक्षण / पर्यवेक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराये जाने के उद्देश्य से दुर्गेश मालाकार, उप अभियंता, नगर पंचायत, पुसौर के स्थान पर गजेन्द्र साहू, उप अभियंता, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल, संभाग रायगढ़ को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ उप अभियंता, नगर पंचायत, पुसौर का सम्पूर्ण प्रभार एतद् द्वारा अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा जाता है। उक्त आदेश के अनुक्रम में गजेन्द्र साहू, उप अभियंता, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल, संभाग रायगढ़ का वेतन एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान पूर्ववत् उनके मूल पदस्थापना कार्यालय से किया जावेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Share This Article