उमेश पटेल ने मैदान में उतर कर की बैटिंग, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला

खरसिया के ग्राम बिंजकोट में विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार समापन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। खरसिया के ग्राम बिंजकोट में गत 5 दिसंबर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का 20 दिसंबर को शानदार समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल शामिल हुए, जिनका आयोजन समिति और खिलाडिय़ों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद मैदान में उतरकर बैटिंग की और अपने हाथ आजमाए।
उन्होंने खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए बधाई दी और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। खिलाडिय़ों और ग्रामीणों से मेल-मुलाकात के बाद विधायक उमेश पटेल अपने अगले व्यस्त कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। फाइनल मुकाबला पटेलपाली और देऊरमाल के बीच खेला गया। पटेलपाली ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। विजेता टीम पटेलपाली को प्रथम पुरस्कार के रूप में 40,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता देऊरमाल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।

Share This Article