क्रेशर प्लांट से लगभग 50 लीटर डीजल की चोरी

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिले के मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर प्लांट में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने दो ट्रेक्टर से करीब 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया है। मुंशी की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र में स्थित मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर प्लंाट में मुंशी का काम करने वाला पूनम पैकरा ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे जब वह प्लांट आया तो देखा कि प्लांट में खड़ी दो ट्रैक्टर का पाइप काटकर लगभग 50 लीटर डीजल की चोरी हो गई है और ट्रैक्टर की बोनट पर अश्लील शब्द लिखे थे। जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी क्रेशर संचालक उमेश अग्रवाल को दी।
साथ ही पूनम पैकरा ने बताया कि जब प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरा देखा गया तो पता चला कि रात 1 बजकर 9 मिनट में एक व्यक्ति क्रेशर में घुसा और दो ट्रैक्टर से डीजल चोरी करने के बाद रात 2 बजकर 5 मिनट में जाता हुआ नजर आया। ऐसे में मुंशी पूनम पैकरा की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article