शहर की नन्हीं राधिका गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक

नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशीप में मारी बाजी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नगर की बेटी ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशीप में प्रथम स्थान प्राप्त कर रायगढ़ एवं परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अलीबाग में 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बालिका वर्ग की दस वर्ष तक की प्रतियोगिता में अनेक राज्यों की बच्चियों ने भाग लिया था। छत्तीसगढ़ से छह बालिकाओं ने भाग लिया था। इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की 20 बच्चियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें रायगढ़ जिंदल स्कूल की छात्रा कु. राधिका गुप्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्वाधिक 65 अंक प्राप्त कर प्रथम आई और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि राधिका गुप्ता पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता की पौत्री और राजीव उर्फ राजू एवं पुजा गुप्ता की सुपुत्री है। राधिका गुप्ता की इस कामयाबी से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Share This Article