कन्हाई शंकर मुखर्जी का निधन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर के सिविल लाईन बंगाली पारा, वार्ड नं 18 निवासी वयोवृद्ध कन्हाई शंकर मुखर्जी का 91वर्ष की उम्र में शुक्रवार को अपराह्न 12.30 बजे निधन हो गया। उनकी शवयात्रा शुक्रवार को सांयकाल में निकाली गई और उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. के. एस. मुखर्जी रायगढ़ कोषालय से सेवानिवृत्त हुए थे। वे संतोष, मोहितोष, राजेश (पन्ना) एवं एक मात्र पुत्री सोनाली बनर्जी के पिता थे। वे न केवल एक खिलाड़ी थे, अपितु संगीत में भी काफी रुचि रखते थे। दरोगापारा टीम से वे फुटबॉल व हॉकी के साथ बैडमिंटन के दक्ष खिलाड़ी थे। साथ ही, तत्कालीन ख्यातिप्राप्त बर्निंग कैन्डेल क्लब, रायगढ़ आरकेस्ट्रा ग्रुप के भी वे सक्रिय वायलीन एवं बांसुरी वादक थे। इसके अलावा, वे मिलनी कालीबाड़ी बंगाली क्लब के लाईफ मेम्बर भी थे।

Share This Article