आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर चाकू से हमला

आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर चाकू से हमला

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। ग्राम मिडमिडा डीपापारा में आपसी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चाकूनुमा हथियार से हमला कर फरार हुए आरोपी को जूटमिल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
घटना को लेकर पीडि़ता श्रीमती संतोषी चौहान पति अशोक चौहान उम्र 40 वर्ष द्वारा 6 नवंबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि उसी दिन शाम को उनके पति अशोक चौहान को रिश्ते के देवर प्रहलाद चौहान द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां दी जा रही थीं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से नाक व पेट की ओर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। महिला के लिखित आवेदन पर थाना जूटमिल में आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घायल अशोक चौहान का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें एक्स-रे एवं सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे आज मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

Share This Article