ग्राम बरपाली शराब रेड कार्यवाही दौरान

आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाले दो गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. ग्रामी बरपाली में अवैध शराब के खिलाफ की जा रही रेड के दौरान आबकारी टीम से हुज्जतबाजी और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 11 सितंबर को आबकारी उपनिरीक्षक याजेंद्र कुमार मेहर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बरपाली में शराब बिक्री हो रही है, इससे उन्होंने अपने स्टाफ के साथ रेड कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी बोटलाल सिदार और छोटे लाल सिदार ने तलाशी से इंकार करते हुए कौन शिकायत किया है कहकर टीम से बहस करने लगे, जिसके बाद अन्य लोग भी उनके साथ शामिल होकर हो-हल्ला करते हुए आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर के साथ धक्का-मुक्की एवं हाथापाई भी की। जिससे आबकारी उप निरीक्षक याजेन्द्र कुमार मेहर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुसौर पुलिस ने धारा 296, 351(2), 221, 121(1), 132, 127, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू किया। इससे विवेचना में आरोपियों पर धारा 115(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई थी, वहीं फरार चल रहे दोनों आरोपी बोटलाल सिदार (42) और छोटे लाल सिदार (34), निवासी ग्राम बरपाली, को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए रिमांड पर भेज दिया है।

Share This Article