दोस्त के साथ मेला घूमकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप

4 बदमाशों ने रास्ता रोका, लडक़े को लात-घूंसों से पीटा, डैम के पास वारदात

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में मेला घूमकर दोस्त के साथ लौट रही 17 साल की नाबालिग से 3 युवकों ने गैंगरेप किया। नाबालिग दोस्त ने विरोध किया, तो उसकी लात-घूंसे से पिटाई कर दी। आरोपी लडक़ी को खींचकर पाकुट डैम के पास ले गए और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीडि़ता को बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार हो गए। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। लडक़ी किसी तरह अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तोलगे गांव निवासी आरोपी रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिदार सहयोगी है। सभी की उम्र 19 से 22 साल के बीच है। जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला देखने के लिए गई थी। रात में करीब 12 बजे दोनों मेला घूमकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब लडक़ी के नाबालिग दोस्त ने विरोध किया, तो रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद चारों आरोपी लडक़ी को जबरन डैम के पास ले गए। जहां उसके साथ रमेश भोई, गुरुचरण और संजय सिदार ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
सहयोगी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
किसी तरह पीडि़ता अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर लैलूंगा थाने पहुंचे। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद शनिवार को चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर आरोपियों की पहचान कर 12 घंटे के अंदर ही उन्हें पकड़ लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Share This Article