महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। महिला से छेडख़ानी करने के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा थाना पहुंच कर पीडि़त महिला ने 7 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह लगभग 10.30 बजे अपने पति के साथ पड़ोसी के घर गई थी। इस दौरान वहां मौजूद शंकर राम गुप्ता ने सभी के सामने अशोभनीय बातें कहकर उसके साथ छेडख़ानी की। आरोपी की हरकत पर पड़ोसी ने उसे फटकार लगाते हुए मौके से भगा दिया। महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने कृत्य को स्वीकार किया। आरोपी की पहचान शंकर राम गुप्ता उर्फ लल्लू पिता स्व. मुनकुराम गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा और दीप रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article