बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला

पहले महिला फिर बाइक सवारों को रौंदा, लोग बोले-कार युवती चला रही थी, आरोपी फरार

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बेकाबू कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और 2 युवक शामिल हैं। कार ने पहले महिला को टक्कर मारी, उसके बाद सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार रामपुर गांव की रहने वाली ललिता मिंज (35) गुरुवार को दोपहर 12 बजे किसी काम से खम्हार गांव आई थी। वह सडक़ किनारे खड़ी थी, तभी एक कार लापरवाही पूर्वक उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ललिता मिंज लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद कार आगे बढ़ी और सामने से आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अमित किंडो (30) और फकीरचंद पटेल सडक़ पर सिर के बल गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार युवती चला रही थी और कार में 2-3 लोग सवार थे। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
दोनों बाइक सवार कापू की ओर जा रहे थे। कार की टक्कर से एक सडक़ पर और दूसरा सडक़ किनारे फेंका गया। सडक़ पर टकराने से युवक का सिर फट गया है। वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई। दोनों के शव मौके पर पड़े हुए थे। वहीं घटना के बाद कार छोडक़र आरोपी फरार है। लोगों का कहना है कि कार युवती चला रही थी। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक_ा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां तत्काल डॉयल 112 टीम की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- कार युवती चला रही थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार युवती चला रही थी और कार में 2-3 लोग सवार थे, जो कापू से मिरीगुड़ा लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मैनपाट का रहने वाला अमित किंडो जेसीबी चालक था। वहीं फकीरचंद सारंगढ़ के गोबरसिंघा का रहने वाला था। दोनों किसी ठेकेदार के अंडर काम कर रहे थे। दोनों बाइक से कापू की ओर जा रहे थे।

Share This Article