पुलिस की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

दो गिरफ्तार, 8 पर एफआईआर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़,। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
25 अक्टूबर को अलेन किड़ो (उम्र 60 वर्ष), निवासी छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे लाखों रुपये की ठगी की है।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उत्तरा सिदार ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, जिसमें 30 हजार रुपये दिए गए। बाद में संजू यादव ने 20 हजार रुपये लिए। दोनों ने बताया कि पैसा रायपुर निवासी विकास सिदार को देना है जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा। इसके बाद अलेन किड़ो ने विकास सिदार को रुपये दिए। इसके साथ ही, अन्य व्यक्तियों कृ अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एस.के. सिंह और गुप्ता कृ को भी अलग-अलग खातों में रकम भेजी गई। इस तरह कुल 11 लाख 30 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए गए। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपियों ने पीडि़ता को झूठे दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया था।
चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों उत्तरा सिदार और संजू यादव को थाना चक्रधरनगर में दर्ज धारा 420, 468, 34 आईपीसी के तहत 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share This Article