भव्य कलश यात्रा के साथ महापल्ली में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव प्रारंभ

पूजन अर्चन के साथ की गई माता जी की मूर्ति स्थापना

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ पूर्वी अंचल का 44 वीं ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव महापल्ली में आज भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। दुर्गा मंडप से सैकड़ों महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश लेकर दर्रा तालाब से कलश भरकर ग्राम परिभ्रमण करते हुए दुर्गा मंडप पहुंची। कलश की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आज सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया । जनपद सदस्य श्रीमती कुमुदिनी छविलाल गुप्ता सपत्नीक कलश यात्रा में हिस्सा लिया तथा मुख्य कर्ता के रूप में पूजा में शामिल हुई। दुर्गा पूजा समिति महापल्ली के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 2 अक्टूबर की रात्रि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अपराह्न 6 बजे रावण दहन आयोजित किया जा रहा है। 3 अक्टूबर को प्रात: मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को भव्यता देने के लिए सरपंच श्रीमती तपस्पिनी राजेश किसान और उनकी ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ श्रीमति कुंदकुंवर पटेल,अशोक निषाद, ब्रजेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, टीकाराम प्रधान, मोहन बीसी सहित समिति के सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

Share This Article