पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने गौ माता के भंडारे, गौसेवा गौधाम का शुभारंभ कर मनाया जन्मदिन

ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रहा खरसिया के प्रथम नागरिक कमल गर्ग का जन्मदिवस

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने जन्म दिवस की शुरुआत मदन मोहन गोशाला में गौ माता को गुड़ का भंडारा लगाकर की एवं खरसिया नगर में। गौसेवा गौधाम का शुभारंभ कर एक्सीडेंटल गायों की सेवा के संकल्प और नगर वासियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। बताते चलें कि आज नगर पालिका अध्यक्ष कमलगर्ग के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर खरसिया नगर के सभी 18 वार्डों में नगर वासियों एवं पार्षदों द्वारा जगह जगह स्वागत कर और केक काटते हुए भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया। प्रत्येक वार्ड में नगर के गणमान्य नागरिकों प्रबुद्धजनों महिलाओं ने जन्म दिवस पर कमल गर्ग को बधाइयां शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। जन्मदिन पर हजारों लोगों ने बधाई देकर इनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही रात में ही युवा मोर्चा के सदस्यों ने गर्ग निवास पहुंचकर केक कटवाया। कमल गर्ग ने अपने जन्मदिन पर औघड़ आश्रम में पौधारोपण किया, वंदे मातरम स्कूल में केक कटवाया गया, भाजपा कार्यालय में भी आसपास से आये सैकड़ो कार्यकर्ताओँ की मौजूदगी में केक काटा गया, पुष्प वाटिका में खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, सीएमओ नीतू अग्रवाल, छाया विधायक महेश साहू के साथ पौधारोपण किया।

Share This Article