एक्टिवा छोडक़र भागे बदमाश, दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। एमएम फिश कंपनी के वाहन चालक मोहम्मद रफीक से तीन बदमाशों ने करीब 2 लाख 57 हजार 660 रुपए लूट लिए।
जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर मछली सप्लाई कर रकम कलेक्शन के बाद बिलासपुर लौट रहा था। इसी दौरान खडग़ांव-सिथरा मार्ग पर एक्टिवा सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और हथियार दिखाकर नकदी छीन ली। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी एक्टिवा छोडक़र जंगल की ओर भाग निकले। स्कूटी का नंबर प्लेट भी छिपाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस टीम जांच में लग गई है।

Share This Article