सिर पर फावड़ा से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। विगत दिनों एक युवक ने शराब के नशे में कंपनी कर्मचारी को गाली-गलौच कर उसके सिर पर फावड़ा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी रिपोर्ट पर छाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुमित राठौर पिता प्रेमशंकर राठौर 26 वर्ष निवासी नाकिन बांकीमोंगरा, जिला कोरबा हाल मुकाम भारत चन्द्रा का किराये का मकान ग्राम बोजिया थाना छाल में रहता था, उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह इनमोबिल कंपनी हैदराबाद में सुपरवाइजर है और बरभौना स्थित बालाजी ऑफिस का कार्य देखता है। ऐसे में विगत 11 सितंबर की शाम वह अपने टीम लीडर सुनील श्रीवास के साथ बाइक से नावापारा जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ग्राम गडाईनबहरी के शराब भ_ी के पास लघुशंका के लिए रुका, तभी वहां मौजूद खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए उसके मोटरसाइकिल में रखे फावड़े से सुनील के सिर पर प्रांणघतक हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इससे घायल सुनील को तत्काल छाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना की शिकायत पर छाल पुलिस ने धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया और आरोपी खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर पिता युवराज राठिया 21 वर्ष निवासी गडाईनबहरी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त फावड़ा और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

Share This Article