चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाश गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। सदर बाजार स्थित एक मकान में चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी श्यामलाल गुप्ता (65 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विगत दो सितंबर की रता करीब 10.30 बजे उसकी पत्नी को घर के भीतर किसी के घुसने की आहट सुनाई दी। इससे बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि दो युवक बेडरूम से लगे कमरे का दरवाजे को धक्का माकर खोलने का प्रयास कर रहे थे। इससे उसने शोर मचाते हुए पकडऩे की कोशिश की तो दोनों हाथ छुड़ाकर भाग निकले और घर के बाहर खड़ी स्कूटी सीट को तोडकऱ नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच किया तो उसमें आरोपी दिखाई दिए। इससे पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो विमल महंत (19 वर्ष) निवासी लक्ष्मीपुर रायगढ़ और मोहम्मद दानिश (19 वर्ष) निवासी बीडपारा रायगढ़ का होना बताया। वहीं आरोपी दानिश आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ चोरी ओर मारपीट के के छह प्रकरण पहले से ही दर्ज है। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Share This Article