दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति ने छात्राओं को वितरीत किया पाठ्य सामग्री, बालिका शिक्षा की दिशा में हुई पहल

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति रायगढ़ के बैनर तले आज हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में सात बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर एक मिशाल पेश किया तथा चार प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरलिया में 6 छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित किए।
हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम प्रधान के मुख्य आतिथ्य में बालिकाओं को उक्त सामग्री प्रदान किए गए। दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति रायगढ़ भरत लाल साहू संचालक द्वारा 26जनवरी 2009 से स्थापित किया गया है जो आज पर्यन्त बालिकाओं के शैक्षणिक विकास के लिए कार्य करते आ रहा है। मातृ पितृ विहीन , जरुरत मंद मेघावी बेटियों को शिक्षा उपस्कर वितरीत कर शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में खगेश्वर पटेल अध्यक्ष, शेषनाथ पटेल उपाध्यक्ष तथा उनके सदस्य पी एस गुप्ता, भुवनेवर साहू तथा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति महापल्ली के अध्यक्ष टीकाराम प्रधान,सदस्य शेष चरण गुप्त,हरिअर्जुन यादव, भीष्मदेव भोई तथा प्रभारी प्राचार्य जे सुजाता राव सहित शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका विनीता श्रीवास्तव ने किया।

Share This Article