चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सटिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी देवराज सिदार ने पूछताछ में न केवल कोडातराई से बाइक चोरी करना स्वीकार किया बल्कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एक और बाइक चोरी करने की भी बात कबूल की।
मामला 22 अगस्त का है जब कोडातराई बस स्टैण्ड निवासी सतीश चौधरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक ब्ळ-13 ठठ-4805) घर के सामने से अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में धारा 303(2) दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
माल-मुलजिम की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोईरदादर चक्रधरनगर निवासी देवराज सिदार (35 वर्ष) पिता बृजलाल सिदार, मूल निवासी नावापारा मडवा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कोडातराई से स्प्लेंडर प्लस और रायगढ़ रेलवे स्टेशन से 6 अगस्त को पैशन प्रो बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Share This Article