मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा ने फूंका राहुल व तेजस्वी का पुतला

मां का अपमान कांग्रेस की संस्कृति- भाजयुमो

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। मां का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति बन गई है सत्ता पाने के लोभ में कांग्रेस राजनीति की मर्यादाएं भूल गई है। उक्त बाते भाजयुमो नेताओं ने गांधी चौक में राहुल के साथ तेजस्वी यादव के पुतला दहन के दौरान कही।
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान राहुल के साथ तेजस्वी यादव के साथ मंच से प्रधान मंत्री मोदी की सौ वर्षीय स्वर्गीय माता पर अपमानजनक ओछी टिप्पणी की जिस पर भाजपाई आग बबूला हुए और नाराज भाजपाइयों में पुतला दहन किया। कांग्रेसध्राजद के राजनीतिक मंच से कभी मोदी जी की जाती को नीच बताया गया तो कभी आदिवासियों दलितों पिछड़ों का अपमान किया गया। कांग्रेस सदा समाज के पिछड़े और आदिवासियों का अपमान करती रही है। मोदीजी को भी बार-बार अपमानित करते रहे क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। दिन-रात बिना थके, बिना रुके कार्य करने वाले, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस राजद के राजनीतिक मंच से मोदीजी सौ वर्षीय मां पर अपमानजनक टिप्पणी को ओछी राजनीति बताया।
वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला ने कहा राजनीति दलों से जुड़े नेताओं में वैचारिक भिन्नता होती है लेकिन आपसी शत्रुता नहीं होनी चाहिए। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा आदिवासी दलित पिछड़ों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति बन गई है यही वजह है कि आम जनता उन्हें मतों से वंचित कर रही। मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा राहुल तेजस्वी यह भूल गए है कि मां को अपमानित करने वाले जनता से वोट हासिल नहीं कर सकते है। उपाध्यक्ष विलिश गुप्ता ने कहा बिहार की धरती ने भगवान बुद्ध और आचार्य चाणक्य को जन्म दिया है इस धरती से मां के अपमान को बिहार की जनता याद रखेगी। उक्त संबंध की जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल ने दी।

Share This Article