आज घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव बुधवार को होने के कारण मंगलवार को पूरे दिन लोग प्रतिमा से लेकर पूजा-पाठ के सामानों की जमकर खरीदी की। साथ ही लोग भगवान गजानंद का प्रतिमा दुकान से उठाते ही गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए, साथ ही अब बुधवार को लोग अपने समय के अनुसार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर अगले 10 दिनों तक पूजा-अर्चना करेंगे।
उल्लेखनीय है कि ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। जो इस बार गणेश जी की प्रिय दिन बुधवार को पड़ रहा है। जिससे मंगलार को सुबह से ही बाजार में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा व पूजा-सामग्री खरीदी के लिए लोग निकल पड़े थे, ताकि बुधवार को सुबह से ही लोग अपने समय के अनुसार भगवान की प्रतिमा को स्थापित कर अगले 10 दिनों तक पूजा-पाठ करेंगे। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों के साथ रहते हैं। ऐसे में इन दस दिनों में भगवान गणपति जी की जो भक्त सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही श्री गणेश जी अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान भी देते हैं। जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालंाकि इस त्यौहार को लेकर व्यवसायी विगत सप्ताहभर से तैयारी में जुट गए थे, साथ ही मूर्तिकार भी लोगों के मांग के अनुसार हर साइज की प्रतिमा तैयार कर बाजार में लाए है, जिसकी जमकर बिक्री हुई है। साथ ही मूर्तिकारों का कहना था कि अब लोग पेरिस-प्लास्टर के मूर्तियां खरीदी करने से परहेज कर रहे हैं, इससे इस बार बाजार में सिर्फ कच्ची मिट्टी के ही मूर्तियां तैयार कर लाई गई, जिसकी मांग भी ज्यादा है। प्रतिमाओं की जमकर हुई बिक्री
बाजार में गणेश जी की प्रतिमा सप्ताहभर पहले से ही आ गई थी, लेकिन लोग पैसा जमा कर मूर्तिकार के पास ही छोड़ दिए थे, जिससे मंगलवार सुबह से ही लोग प्रतिमाओं को अपने घर ले जाने में लगे रहे। इसके साथ ही पूजा-पाठ के सामानों के खरीदी भी कर चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा पूजा-पाठ के सामान व प्रतिमाओं के लिए नटवर स्कूल मैदान में दुकान लगाने की परमिशन दिया है। जिससे पूरे दिन यहां चहल-पहल का माहौल बना रहा।
बच्चों में दिखा उत्साह
गणेश पूजा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है। इससे इस बार घर-घर में श्रीगणेश जी को स्थापित करने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिससे पूजा सामानों की खरीदी एक दिन पहले से कर ली गई है तो वहीं पंडितों को भी पहले से पूजा करने के लिए बोला गया है। ऐसे में बुधवार सुबह से ही प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा, जो देर शाम तक चलने की बात कही जा रही है। जिससे अब पूरे 10 दिनों तक गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ शंख की आवाज सुनाई देगी।

Share This Article