निगम आयुक्त ने किया नालंदा परिसर व आक्सीजोन का निरीक्षण

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सोमवार की सुबह शहर में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण किया। सुबह निगम की टीम के साथ उन्होंने नालंदा परिसर,आक्सीजोन और निगम परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सोमवार को अपनी टीम के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम वे नालंदा परिसर पहुंचे और वहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईई को निर्देशित करते हुए निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे इतवारी बाजार स्थित आक्सीजोन पहुंचे और वहां के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान आक्सीजोन में बनने वाले ओपन एयर थिएटर, बच्चों का खेल क्षेत्र, जिम, साइंस पार्क, फूड कोर्ट के संबंध में योजना के अनुसार काम करने के? निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बरदाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद आयुक्त श्री ?क्षत्रिय नगर निगम परिसर में बन रही पानी टंकी का काम देखने पहुंचे और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश ठेका कंपनी को दिए। सुबह निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने शहर की सफाई व्यवस्था और सफाईकर्मियों की अटेंडेंस की भी जानकारी ली।

Share This Article