कार्यकर्ता हैं संगठन की वास्तविक ताकत : विकास केडिया

भाजपा ने किया सघन जनसंपर्क के साथ ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान के अंतर्गत आज पुसौर मंडल के नगर पंचायत पुसौर में सघन जनसंपर्क अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री विकास केडिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 4 एवं 14 में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क करते केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी व हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वार्डों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। वहीं घर-घर संपर्क कर नागरिकों से योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन एवं उनके अनुभवों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया, ताकि योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।
मुख्य अतिथि विकास केडिया ने कहा कि ‘गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना एवं सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विकास ने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं और जब कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद करते हैं, तो जनता और संगठन के बीच विश्वास और भी मजबूत होता है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास से जुड़ी योजनाएं सीधे जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
इस महत्वपूर्ण जनसंपर्क अभियान में पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, मंडल महामंत्री डिग्रीलाल पाईक, विजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री साहिल मनियार, शशिभूषण चौहान, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित मिश्रा, युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी निहाल सिंह ठाकुर, ईश्वर गुप्ता,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीधर गुप्ता, राजेश बारीक, वेदप्रकाश साव, श्री रुक्मण गुप्ता, गौरांग गुप्ता, दुखनाशन गुप्ता, कौशल गुप्ता, श्री आदर्श साव, विजय महाणा, दुखभजन कसेर, विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, पार्षद मंगल मेहर, निराकार पटेल, शौकीलाल चौहान, मनीष गुप्ता, देव पटेल, प्रमोद बारीक, अनुपम सेठ, रजनी श्रीवास, यशोदा गुप्ता, सरस्वती गुप्ता, मधुसूदन साहू, आदर्श साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article